फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bomb found in tube well, police destroyed

ट्यूबवेल में मिला बम, पुलिस ने किया नष्ट

Sat, 20 May 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 20 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bomb found in tube well, police destroyed
बम - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत लारपुर गांव में शनिवार सुबह एक ट्यूबवेल के छप्पर पर बम मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बम को पानी में डालकर नष्ट कर दिया। बम यहां किसने रखा और उसका क्या उद्देश्य था, इसकी छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है। लारपुर गांव निवासी कृष्णचंद्र वर्मा पुत्र बाबूराम शनिवार सुबह गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर पहुंचा।

विज्ञापन


उसे ट्यूबवेल के छप्पर पर एक बम लगा दिखाई दिया। उसके नीचे भूमि पर एक चिप भी पड़ी हुई थी। यह देख वह सन्न रह गया। वह फौरन बाहर निकल आया। बम मिलने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस बीच सूचना पर एसआई साहबलाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल बम को अभिरक्षा में लिया और पानी से भरी बाल्टी में डाल दिया।
विज्ञापन


कुछ देर के बाद उसे लेकर पुलिस थाने चली गई। एसओ रामअवतार ने बम मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि बम को पानी में डालकर नष्ट कर दिया गया है। एक चिप भी मिली है। इस बात की छानबीन की जा रही है कि बम किसने और किसी उद्देश्य से रखा था। बम देखने से घातक क्षमता का नहीं लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed