{"_id":"67acd827d6c74d1f160ce919","slug":"bolero-overturns-in-pond-two-devotees-injured-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-129389-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तालाब में पलटी बोलेरो, दो श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तालाब में पलटी बोलेरो, दो श्रद्धालु घायल
Wed, 12 Feb 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रयागराज से दर्शन करके अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो महरूआ थाना के खड़हरा गांव के पास तालाब में पलट गई। हादसे में चालक समेत दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। ग्रामीणोंं ने सभी को सकुशल तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने जेसीबी से बोलेरो को तालाब से बाहर निकलवाया। प्राथमिक उपचार के बाद लोगों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
राजस्थान प्रांत के दौसा जिला निवासी नाथू सिंह अपने स्वजन व रिश्तेदारों को लेकर प्रयागराज महाकुंभ स्नान व दर्शन पूजन करने आए थे। वहां से सभी ने अयोध्या राम मंदिर जाने की इच्छा जताई। बुधवार को सभी लोग एक ही गाड़ी से दोस्तपुर मार्ग से अकबरपुर की तरफ आ रहे थे। महरूआ थानाक्षेत्र के खड़हरा गांव के पास चालक को नींद आने के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। तालाब में पानी था, जिसके चलते श्रद्धालु कम चोटिल हुए।
ग्रामीणों ने सभी को गांव के वीरेंद्र यादव के एक घर पर बैठाकर चाय-नाश्ता कराया। मैकेनिक को बुलाकर गाड़ी ठीक कराई गई, जिसके बाद सभी को अयोध्या के लिए रवाना कर दिया गया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि वाहन तालाब में पलट गया था। चालक समेत दो लोगों को मामूली चोटें आईं।