फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   body of missing student found near water tank in Ambedkar Nagar love affair with young man

AmbedkarNagar: पानी टंकी के पास मिली लापता छात्रा की लाश, युवक से चल रहा था प्रेम-प्रसंग; पुलिस कर रही जांच

Sat, 20 Dec 2025 04:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Dec 2025 04:47 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में पानी टंकी के पास लापता छात्रा की लाश मिली। उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें और जानें पूरी खबर...

विज्ञापन
body of missing student found near water tank in Ambedkar Nagar love affair with young man
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को 15 वर्षीय छात्रा का शव पानी टंकी के पास मिला। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


घटना राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआई कला गांव की है। यहां पानी टंकी के पास नसरुद्दीनपुर निवासी राधेश्याम की पुत्री स्नेहा (15) की लाश मिली। वह 11वीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, 2 दिसंबर को वह अचानक घर से लापता हो गई थी। इसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्रा का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूर्व में भी वह युवक के साथ घर से चली गई थी। इस पर परिजनों की शिकायत के बाद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर उसे जेल भेजा गया था। युवक जेल से बाहर आया था। इसके बाद छात्रा फिर लापता हो गई। अब उसकी लाश मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed