फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Body of married woman found hanging in room

Ambedkar Nagar News: कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Sat, 03 Oct 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging in room
साबरा खातून (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के दाउदपुर सिझौली में शनिवार को साबरा खातून (25) का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार निवासी मृतका के पति इम्तियाज ने बताया कि दो साल पहले उनका विवाह सिमरा मदरसा (बिहार) निवासी साबरा से हुआ था। उनका चार महीने का एक बेटा है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे साबरा अपने कमरे में गईं और काफी देर तक बाहर नहीं आईं। दरवाजा अंदर से बंद मिलने और कोई प्रतिक्रिया न होने पर जब खिड़की से झांका गया, तो उनका शव पंखे से लटकता दिखाई दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed