Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Boat capsizes; villagers rescue young woman drowning in river

Ambedkar Nagar News: पलटी नाव, नदी में डूबती युवती को ग्रामीणों ने बचाया

Fri, 13 Nov 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Boat capsizes; villagers rescue young woman drowning in river
जलालपुर के करमुल्लाहपुर गांव में तमसा नदी में खड़ी नाव, पुल के अभाव में इसी के सहारे होता है ग्
जलालपुर। भियांव विकासखंड के लखमीपुर पूर्व क्षेत्र स्थित करमुल्लाहपुर गांव में तमसा नदी में नाव पलटने से 18 वर्षीय युवती डूबने लगी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने नदी में छलांग लगाकर काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। परिजन उसे आननफानन निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


नेहा शुक्रवार सुबह खेत से घर लौटने के लिए खुद नाव चलाकर तमसा नदी पार कर रही थीं। इसी दौरान बीच धारा में अचानक नाव पलट गई। नाव पलटते ही नेहा गहरे पानी में डूबने लगीं। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और उसे बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, तीन तरफ से नदी से घिरे गांव में आवागमन के लिए पक्के पुल की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। पुल निर्माण की मांग कई बार उठाई गई लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत से नाव चालक को भुगतान किया जा रहा है तो ऐसी घटना कैसे हो गई। नाव चालक उस वक्त कहां था। इस संबंध में जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed