{"_id":"63ebd1d8c36d709cbc01d8b2","slug":"board-exam-ambedkar-nagar-news-lko669764646-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: बोर्ड से नहीं आया प्रवेश पत्र, सदमें में छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: बोर्ड से नहीं आया प्रवेश पत्र, सदमें में छात्रा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग पर गौहन्ना स्थित एक विद्यालय में अध्ययनरत हाईस्कूल की एक छात्रा के पूरे वर्ष की मेहनत पर पानी फिर गया। मंगलवार को प्रवेश पत्र लेने पहुंची छात्रा उस समय अवाक रह गई जब शिक्षकों ने बताया कि उसका प्रवेश पत्र ही बोर्ड से नहीं आया है।
ऐसे में वह इस बार परीक्षा में शामिल नहीं हो सकती। परेशान छात्रा ने मंगलवार को परिजनों के साथ मिलकर डीएम से शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के कटरिया सम्मनपुर निवासी अरविंद कुमार की पुत्री प्रिया गौहन्ना में संचालित एक इंटर कॉलेज में इस वर्ष विज्ञान वर्ग में हाईस्कूल की छात्रा है।
बीते दिनों उसने प्रयोगात्मक परीक्षा भी दी थी। 16 फरवरी को बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। ऐसे में वह बुधवार को प्रवेश पत्र लेने के लिए विद्यालय पहुंची। वहां शिक्षकों ने बताया कि उसका प्रवेश पत्र बोर्ड से नहीं आया है। इस सुनकर वह हैरान रह गई।
विज्ञापन
रोते हुए घर पहुंची और इस बारे में माता पिता को बताया। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन से संपर्क किया लेकिन वे कोई समुचित जवाब नहीं दे सके। इस पर छात्रा माता पिता के साथ न्याय के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची।
डीएम सैमुअल पॉल एन ने शिकायत सुनीं और तत्काल डीआईओएस को कलेक्ट्रेट तलब किया। निर्देशित किया कि जो भी लोग इसमें दोषी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।