{"_id":"62dedf5343fc656d763eed0e","slug":"blood-donation-camp-will-be-organized-today-in-memory-of-kargil-martyrs-ambedkar-nagar-news-lko641138598","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल शहीदों की याद में आज लगेगा रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल शहीदों की याद में आज लगेगा रक्तदान शिविर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन व विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 26 जुलाई को कारगिल दिवस के मौके पर लगने वाले रक्तदान शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में सुबह 11 बजे से कारगिल शहीदों की याद में लोग रक्तदान करेंगे।
रक्तदान के जरिये तमाम जरूरतमंदों को खून की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए एक बार फिर से अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों से रक्तदान शिविर लगेगा। इसमें तमाम सामाजिक संगठन बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।
डीएम सैमुअल पॉल एन ने रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जनहित में ऐसे आयोजन अत्यंत सार्थक साबित होते हैं। युवाओं व सभी स्वस्थ नागरिकों से आह्वान किया कि वे खुशी मन से आगे आकर रक्तदान करें। खून देने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। इसे लेकर कोई भ्रम नहीं पालना चाहिए।
विज्ञापन
एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि रक्तदान कर हम दूसरों की जान बचाने का पुण्य हासिल करते हैं। इस नेक कार्य में सभी को भागीदारी करनी चाहिए। सीडीओ सुधीर कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों में युवाओं की भागीदारी सबसे मजबूत होनी चाहिए। इस बीच रक्तदान शिविर को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के प्राचार्य डॉ. संदीप कौशिक ने युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने का आह्वान किया है। उनकी इस अपील पर कई जूनियर डॉक्टर भी रक्तदान करेंगे।