फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Blood donation camp will be held in Government Medical College and District Hospital today

राजकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में आज लगेगा रक्तदान शिविर

Thu, 30 Sep 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp will be held in Government Medical College and District Hospital today
अंबेडकरनगर। विभिन्न सक्रिय संगठनों के साथ मिलकर अमर उजाला फाउंडेशन शुक्रवार को जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। मेडिकल कॉलेज में शिविर का शुभारंभ प्राचार्य जबकि जिला अस्पताल में सीएमएस करेंगे। रक्तदान करने वालों को इस बीच प्रशस्तिपत्र भी दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

अमर उजाला अपने सामाजिक सरोकारों के तहत समय-समय पर सामाजिक कार्य करता रहता है। न सिर्फ महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है बल्कि छात्र-छात्राओं को भी बेहतर शिक्षा के लिए कार्यक्रम का आयोजन कर टिप्स दिया जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा समय-समय पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार पहली अक्तूबर को सुबह 10 बजे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सक्रिय सहयोग से होने जा रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संदीप कौशिक व जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश शिविर का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां परी कर ली गईं। रक्तदान करने वालों को प्रशस्तिपत्र भी दिया जाएगा। रक्तदान शिविर में भागीदारी करने के लिए इच्छुक व्यक्ति अश्विनी मिश्र के मोबाइल नंबर 9839505555 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस बीच गुरुवार को रक्तदान करने के लिए कई गणमान्य नागरिकों उर्मिला सुमन द फाउंडेशन के सचिव राजन सुमन, युवान फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण गुप्त, अकबरपुर निवासी व्यवसायी शशांक शेखर सिंह, शहजादपुर निवासी व्यवसायी अमरजीत सोनी, शहजादपुर के ही इंद्रजीत पाल, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता बरकत अली, जिला अस्पताल में कार्यरत नेत्र सहायक ज्योति समेत कई नागरिकों ने पहल कर रक्तदान करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed