फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Blood bank in the grip of anemia

Ambedkar Nagar News: ‘एनीमिया’ की चपेट में ब्लड बैंक

Sat, 02 Mar 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 02 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Blood bank in the grip of anemia
जिला अस्पताल स्थित 150 यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक में तीन प्रमुख ग्रुप का खून ही नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में खून का टोटा पड़ा है। 150 यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक में मात्र 16 यूनिट खून बचा है। ए पॉजीटिव, एबी पॉजीटिव व बी निगेटिव ग्रुप का एक भी यूनिट खून नहीं है। ऐसे में संबंधित ग्रुप का खून न होने से जरूरतमंदों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में खून की कमी का दौर थम नहीं रहा है। कहने को ब्लड बैंक की क्षमता 150 यूनिट की है लेकिन मौजूदा समय में यहां सिर्फ 16 यूनिट ही रक्त है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एएन त्रिपाठी ने बताया कि मौजूदा समय में तीन यूनिट बी पॉजीटिव, दो यूनिट ए निगेटिव, दो यूनिट एबी निगेटिव, छह यूनिट ओ पॉजीटिव व तीन यूनिट ओ निगेटिव ब्लड है।
विज्ञापन

ए पॉजीटिव, एबी पॉजीटिव व बी निगेटिव ग्रुप का खून समाप्त है। तीन महत्वपूर्ण ग्रुप का ब्लड न होने और शेष ग्रुप का कम खून होने के चलते जरूरतमंदों को भटकना पड़ता है। या तो जरूरतमंद निराश होकर लौट रहे या फिर उन्हें रक्तदाता को लाना पड़ता है। शनिवार को ब्लड बैंक के निकट मिले तीमारदार गिरीशचंद ने कहा कि भाई के पैर का ऑपरेशन होना है। एबी पॉजीटिव खून की जरूरत है। ब्लड बैंक में इस ग्रुप का खून नहीं है। ऐसे में रक्तदाता को लाना पड़ा। ब्लड बैंक प्रभारी ने बताया कि जल्द ही यहां शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed