फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Blocks of social distortion blown at block headquarters

ब्लॉक मुख्यालयों पर उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Sat, 01 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Blocks of social distortion blown at block headquarters
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए दो मई को होने वाली मतगणना से एक दिन पहले सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर पास बनवाने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी। पास बनवाने के लिए मची होड़ के बीच कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गईं। सोशल डिस्टेंसिंग की कदम-दर-कदम अनदेखी की गई। भीड़ में कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था। इन सबके बावजूद कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने की सुध जिम्मेदारों को नहीं रही।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दो मई को मतों की गणना होनी है। मतगणना के दौरान भीड़ न एकत्र हो और कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन हो सके, इसे लेकर जिम्मेदारों की ओर से बढ़-चढ़कर दावे किए जा रहे हैं, लेकिन शनिवार को उनके सभी दावों की धज्जियां जिले के विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों पर उड़ती दिखीं।
विज्ञापन

दरअसल मतगणना के लिए प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं का पास होना अनिवार्य है। बगैर पास के किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए शनिवार को जिले के सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों पर पूरे दिन गहमागहमी रही। सुबह से ही पास बनवाने के लिए प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं का संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से कदम-दर-कदम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर विकास खंड कार्यालय पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। कुछ इसी प्रकार का आलम अन्य विकास खंड मुख्यालय पर भी रहा। कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ती धज्जियों के बीच कुछ लोग ऐसे भी नजर आए, जिन्होंने मास्क ही नहीं लगा रखा था। सभी को जल्दी थी कि वे जल्द से जल्द पास बनवा लें। इसके लिए उनके बीच दिनभर धक्कामुक्की भी होती रही। विशेष बात यह कि जिम्मेदार मौके पर मौजूद रहे और उनकी आंखों के सामने कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ती रहीं। उधर, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि पास बनवाने के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराया गया। सभी जिम्मेदारों का इसका सख्ती से पालन कराए जाने का निर्देश भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed