{"_id":"681b96c37f40fc973b07cb78","slug":"block-day-ended-amidst-formalities-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-134249-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: औपचारिकताओं के बीच सिमटा ब्लॉक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: औपचारिकताओं के बीच सिमटा ब्लॉक दिवस
Wed, 07 May 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 07 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर में ब्लॉक दिवस पर मौजूद अधिकारी।
अंबेडकरनगर। अधिकारियों की कारगुजारी के कारण लोगों को सरकारी सुविधाएं पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पीड़ितों को एक ही छत के नीचे उनकी समस्याओं को समाधान कराने के लिए ब्लॉक दिवस का आयोजन किया जाता है, ताकि फरियादियों को समस्याओं के लिए भटकना न पड़े। अधिकारियों की अनदेखी के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसके लिए उन्हें बार-बार अधिकारियों की चौखट पर दौड़ लगाना पड़ रहा है। बुधवार आयोजित ब्लाॅक दिवस में अधिकतर जगहों पर ऐसे ही हाल देखने को मिला। लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों के पास दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही।
केस एक
पांच माह से लगा रहे मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए चक्कर
फोटो-16,
कटेहरी ब्लाॅक के सरांगपुर बलिनवा गांव के रहने वाले रामअधार ने बताया कि उसकी पत्नी का पांच माह पूर्व निधन हो गया था। उनका मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तब से लगातार दौड़ रहा हूं, लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं देता है। ब्लॉक दिवस में भी कई बार इसके लिए प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
केस दो
नहीं बन रही पेंशन
फोटो- 17
आशाजीतपुर बड़ेरिया गांव के रहने वाले छोटकुन ने बताया कि उनकी उम्र 65 वर्ष से अधिक हो गई है। उनके पास आय का दूसरा कोई साधन नहीं है। पेंशन के लिए उसने जिला स्तर से लेकर ब्लॉक में कई बार प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन कागजी कमियों को बताकर उसकी पेंशन नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
केस दो
अतिक्रमण नहीं हटवा रहे जिम्मेदार
फोटो-18
जलालपुर ब्लॉक में अधिकारी मौजूद रहे लेकिन यहां पर भी पीड़ितों की भरमार है। लोगों को उनकी समस्याओं का हल अधिकारी समय से नहीं दे पा रहे हैं। इसके कारण लोगों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। क्षेत्र के करमैनी गांव के रहने वाले बजरंगी मौर्य ने बताया कि रास्ते पर गांव के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसे हटवाने के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।