{"_id":"621b555e105b1b92f1988851f84761f3","slug":"blew-the-thach-in-land-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में फूंका छप्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में फूंका छप्पर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों व परिवारीजनों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इसमें लगभग दस हजार रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामशंकर पुत्र रामदुलार की छप्पर में रविवार शाम गांव के ही कुछ लोगों ने आग लगा दी। बताया जाता है कि रामशंकर परिवार के साथ उसमें रहता था। छप्पर में आग लगते ही वे सभी बाहर निकले और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
इस पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दस हजार रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक जिस भूखंड पर वह छप्पर डालकर रहता है, उसका उसने बैनामा करा रखा है, जबकि गांव का ही एक अन्य व्यक्ति रामनेवल उसे अपनी भूमि बता रहा है। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका है। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन स्थाई निराकरण नहीं हो सका।
रामशंकर के मुताबिक रामनेवल ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी छप्पर में आग लगा दी। एसओ सोमेश्वर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।