फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   blackout

तार टूटने से अंधेरे में रही लगभग 35 हजार की आबादी

Mon, 05 Aug 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
blackout
अंबेडकरनगर। उमसभरी भीषण गर्मी के बीच रविवार शाम नवीन सब्जी मंडी के पास जर्जर हाइटेंशन लाइन का तार टूट गया। इससे टाउन फीडर से जुड़े शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की करीब 35 हजार आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सोमवार पूर्वाह्न गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी पैदा हो गई।
विज्ञापन

उनका कहना था कि जर्जर हो चुके तारों को लंबे समय से बदलने की मांग की जा रही है, लेकिन इसे दुरुस्त कराने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा संबंधित फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पॉवर कॉरपोरेशन उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध करा पाने में नाकाम साबित हो रहा है। जर्जर तारों व उपकरणों को दुरुस्त न कराने का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। पॉवर कारपोरेशन की ऐसी ही बड़ी लापरवाही का खामियाजा अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर से जुड़े 35 हजार से अधिक शहरी व ग्रामीण आबादीं को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, रविवार शाम नवीन मंडी समिति के पास जर्जर हो चुका हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। उस समय उसमें करंट दौड़ रहा था। संयोग ही था कि तार उधर से गुजर रहे कांवड़ियों के जत्थे पर नहीं गिरा नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
लापरवाही का आलम यह कि पॉवर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों को यह जानकारी ही नहीं हो सकी कि गड़बड़ी कहां है। रविवार आधी रात के करीब गड़बड़ी की तलाश में निकले लाइनमैन को तार टूटने की जानकारी हुई, लेकिन गड़बड़ी दूर नहीं हुई। नतीजा यह रहा कि पूरी रात उमसभरी गर्मी से संबंधित फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिस्तर पर करवटें बदलते गुजारनी पड़ा। सोमवार पूर्वाह्न गड़बड़ी दूरकर आपूर्ति बहाल की जा सकी।
पूरी रात उमसभरी गर्मी से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने पॉवर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उपभोक्ता राजकुमार व अनिल कुमार ने कहा कि पॉवर कारपोरेशन की लापरवाही के चलते बड़ी दुर्घटना होते बची है। शाम पंाच बजे तार टूटा और जानकारी आधी रात को हो सकी। इस बीच कोई घटना हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता।
उपभोक्ता मनीष कुमार व अमरनाथ वर्मा ने कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को नहीं बदला जाता तब तक सुचारु बिजली उपभोक्ताओं को नहीं उपलब्ध हो सकती है। पॉवर कारेपोरशन अधिकारियों की लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं को पूरी रात उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा।

नवीन मंडी समिति के पास गड़बड़ी हुई थी, जिससे टाउन फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार पूर्वाह्न तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed