{"_id":"5d49b1708ebc3e6d1f61bae3","slug":"black-out-ambedkar-nagar-news-lko4750246177","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटने से अंधेरे में रही पूरी रात 25 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटने से अंधेरे में रही पूरी रात 25 हजार की आबादी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय पक्षी मोर के बिजली के तार से टकराने से सोमवार देर शाम कोटवा महमदपुर के पास जर्जर तार टूटकर गिर पड़ा। हालांकि, मोर को कोई नुकसान नहीं हुआ और वह भाग गया। इससे जमुनीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांवों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। रात में गड़बड़ी दुरुस्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
नतीजा यह रहा कि करीब 25 हजार की आबादी को पूरी रात उमसभरी गर्मी में गुजारनी पड़ी। मंगलवार पूर्वाह्न गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। सुचारु बिजली सप्लाई न मिलने पर उपभोक्ताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि शीघ्र ही जर्जर तार व उपकरणों को नहीं बदले गए तो कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया जाएगा।
जर्जर हो चुके तार व उपकरण उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिलने में बाधक बन रहे हैं। इन्हें दुरुस्त कराए जाने की मांग लंबे समय से उपभोक्ता कर रहे है,ं लेकिन इसे लेकर पॉवर कारपोरेशन गंभीर नहीं हो रहा। नतीजा यह है कि खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कुछ इसी प्रकार की मुश्किलों से सोमवार रात जमुनीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को जूझना पड़ा। बताया जाता है कि कोटवा महमदपुर के पास तार से मोर टकरा गया। इससे जर्जर तार टूट गया। नतीजा यह रहा कि जमुनीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लगभग 50 गांव की आपूर्ति ठप हो गई।
पहले तो उपभोक्ताओं ने इसे रूटीन कटौती समझा, लेकिन जब तार टूटने की जानकारी हुई, तो इसकी जानकारी पॉवर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई। रात में कर्मचारियों ने पहुंचकर गड़बड़ी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके चलते पूरी रात लगभग 25 हजार की आबादी उमसभरी भीषण गर्मी में बिस्तर पर करवटें बदलती रही और पॉवर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों को कोसती रही। मंगलवार पूर्वाह्न गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल की जा सकी।
बदतर विद्युत आपूर्ति से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने पॉवर कारपोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से जर्जर हो चुके तारों व उपकरणों को बदले जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उपभोक्ता रामदयाल, रमेश कुमार, अजीत, संगम, मिथिलेश, सूरज व अंगद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जर्जर तारों व उपकरणों को न बदले जाने से ही सुचारु बिजली नहीं मिल पा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इस संबंध में ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
कोटवा महमदपुर के पास तार टूट गया था। रात में ही गड़बड़ी दूर करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार पूर्वाह्न गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
- किशन कुमार चौरसिया, जेई