{"_id":"5703fe6d4f1c1b0e35c81277","slug":"bku-activists-stuck-to-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":" धरने पर डटे रहे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर डटे रहे भाकियू कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
अंबेडक रनगर के कलक्ट्रेट के निकट चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन का कलक्ट्रेट के निकट चला आ रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इसमें कहा गया कि प्रशासनिक अधिकारी चाहे जितनी उपेक्षा कर लें, उनके कदम पीछे हटने वाले नहीं हैं। जब तक हमारी मांगों का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष हजारीलाल ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का समुचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। टांडा में एक केरोसीन तेल डिपो में घटतौली की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।
परिणामस्वरूप घटतौली का दौर अभी भी जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। वक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही आवश्यक कदम नहीं उठाया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
धरने में सिलवंत सिंह, बृजेंद, केशवराम, मो. कलीम, रईस, नौशाद आदि मौजूद रहे।