फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP's army reached for Katehari by-election

Ambedkar Nagar News: कटेहरी उपचुनाव के लिए पहुंची बीजेपी की फौज

Sat, 13 Jul 2024 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
BJP's army reached for Katehari by-election
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद कटेहरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंथन करने बीजेपी की फौज शनिवार को अंबेडकरनगर पहुंची। तीन मंत्रियों व प्रदेश उपाध्यक्ष की मौजूदगी में यहां जिला कार्यालय पर पार्टी नेताओं के साथ लंबी मंत्रणा हुई। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि उपचुनाव में किसी भी दशा में जीत तय करनी है। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा की जीत के बाद कटेहरी विधानसभा सीट रिक्त घोषित हुई है। इसके बाद से यहां उपचुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई। लोकसभा चुनाव में मिली पराजय से उबरने के लिए भाजपा ने यहां उपचुनाव को लेकर तीन-तीन मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। इसी क्रम में चुनाव को लेकर चर्चा करने, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मत्स्य मंत्री संजय निषाद व आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के साथ ही पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह शनिवार को जिला कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

यहां जिला कमेटी व वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि तथा कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, प्रवासी तथा प्रभारियों के साथ चुनाव को लेकर गहन मंत्रणा हुई। पार्टी नेताओं ने यहां अपने-अपने विचार रखे। मुख्य रूप से परिचयात्मक इस बैठक में स्थानीय नेताओं से आह्वान हुआ कि एकजुट होकर संगठन के लक्ष्यों को हासिल करें। वरिष्ठ नेताओं ने बूथ से लेकर पन्ना प्रमुखों को नए सिरे से सक्रिय करने तथा नए व पुराने कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाकर जिम्मेदारी दिए जाने पर जोर दिया गया। इसमें युवा चेहरे को महत्व देने, स्थानीय का ख्याल रखने तथा साफ छवि के व्यक्ति को टिकट देने जैसे विचार लोगों ने रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि कटेहरी की जनता इस बार विपक्षी दलों के किसी बहकावे में आने वाली नहीं है। कहा कि कटेहरी का चुनाव जिले में नई राजनीति की दिशा तय करेगा। बैठक में एमएलसी हरिओम पांडेय, जिपं अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, वरिष्ठ नेता अवधेश द्विवेदी, रमाशंकर सिंह, मिथिलेश त्रिपाठी, कपिलदेव वर्मा, राना रणधीर सिंह, रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह, रफत एजाज, अमरेंद्रकांत सिंह, रिंकल सिंह, धीरेंद्र सिंह, चंद्रिका प्रसाद, बाल्मीकि उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed