Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP workers created ruckus, locked the gate

Ambedkar Nagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला

Sat, 11 Jan 2025 01:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 11 Jan 2025 01:42 PM IST
विज्ञापन
BJP workers created ruckus, locked the gate
भाजपा कार्यालय के गेट पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़। 
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ता ने शुक्रवार को जमकर हंगामा काटा। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पद के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के बीच अलग-अलग मंडल से आए कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ता चुनाव अधिकारी व जिलाध्यक्ष पर मनमानी बरतने का आरोप लगा रहे थे। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस बुलाना पड़ी।
विज्ञापन

हंगामे के कारण जिलाध्यक्ष पद पर आम सहमति न बन पाने से भी नहीं बन पाई। ऐसे में अब प्रदेश कार्यकारिणी ही जिलाध्यक्ष के चुनाव पर अंतिम फैसला करेगी। भाजपा की तरफ से बृहस्पतिवार को मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों की सूची जारी की गई थी। इसे लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर आपत्तियां जताना शुरू कर दी थी। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष व प्रांतीय परिषद सदस्य पद के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के बीच काफी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी व मनमानी बरतने आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने जिलाध्यक्ष के चुनाव में फायदा पाने के लिए मनमाने तरीके से मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसके लिए नियमों की अनदेखी के साथ ही पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को भी पूरी तरह नजर अंदाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख पार्टी पदाधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। जलालपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा, हंसवर मंडल की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह सहित नेवादा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी मंडल अध्यक्ष के चुनाव में धांधली बरतने का आरोप लगाया है।
तोड़ना पड़ा ताला
विरोध प्रदर्शन व हंगामे के कारण जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पहुंचे पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को काफी देर तक पार्टी कार्यालय के बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। नामांकन का तय समय खत्म होता देख उनके समर्थकों ने गेट में लगाया गया ताला तोड़ दिया। इसके बाद ही वह नामांकन करने कक्ष तक पहुंच सके।

78 ने किया नामांकन
भाजपा कार्यालय पर सुबह 10 बजे से चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला और चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान कुल 88 में से 78 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रदेश कार्यकारिणी को भेजे जाएंगे पांच नाम
जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि पर्चा दाखिल करने वालों में मुख्य तौर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, डॉ. राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह, सुमन पांडेय, दिलीप पटेल सहित अन्य लोग शामिल हैं। निर्वाचन के लिए अब वर्तमान व निवर्तमान जिलाध्यक्ष समेत पांच लोगों के नाम का पैनल बनाकर प्रदेश कार्यकारिणी को भेजा जाएगा।


प्रदेश चुनाव समिति के निर्णय पर योग्य उम्मीदवारों का चयन कर नाम घोषित किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष के चुनाव में किसी तरह की मनमानी नहीं की गई है। - अष्टभुजा शुक्ला, जिला चुनाव पर्यवेक्षक व पूर्व सांसद

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed