फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP Mahila Morcha district president sat at the police station when the accused were not arrested

Ambedkar Nagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाने पर बैठीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष

Mon, 23 Jun 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha district president sat at the police station when the accused were not arrested
महरुआ थाने में पति के साथ बैठीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष।संवाद
अंबेडकरनगर। महरुआ के जैतूपुर गांव में घर में घुसकर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह और उनके पति की पिटाई के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर वह सोमवार को समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गईं। उच्चाधिकारियों और पार्टी के वरिष्ठजनों के कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद सात घंटे बाद शाम पांच बजे धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के मुताबिक गांव निवासी दीपक सिंह, उसके भाई अवनीश सिंह और राजन सिंह ने गांव के सरकारी तालाब में मछली पाल रखी हैं। इसी तालाब के रास्ते बारिश का पानी दूसरे तालाब में चला जाता है, जिससे गांव में जलभराव की समस्या नहीं होती है। 22 जून को तीनों मिलकर दूसरे तालाब को जाने वाले पानी के रास्ते पर बांध बना रहे थे। गांव के कुछ लोगोंं ने इसकी उनसे शिकायत की, जिसके बाद रिंकल सिंह अपने पति संजय सिंह के साथ तालाब पर पहुंचीं और बांध बनाने से मना करने लगीं। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। मामला शांति होने पर वहां से अपने घर लौट गईं।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद आरोपियों ने उनके घर में धावा बोल दिया और उनको लात घूंसों से मारा। पिस्टल निकालकर जाने से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पति संजय को भी मारापीटा। इसके बाद तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे नाराज महिला मोर्चा अध्यक्ष सुबह 10:30 बजे समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गईं। उन्होंने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। करीब सात घंटे तक चले मान मनौव्वल के बाद उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा गया। थाना प्रभारी यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed