फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP expelled 17 rebel candidates from the party for 6 years

भाजपा ने 6 वर्ष के लिए पार्टी से निकाले 17 बागी प्रत्याशी

Sat, 24 Apr 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
BJP expelled 17 rebel candidates from the party for 6 years
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में बगावत कर चुनाव लड़ने वाले 17 पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। यह सभी लोग अलग-अलग सीटों पर पार्टी से समर्थन मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने दूसरे दावेदारों को अपना समर्थन प्रदान कर दिया। इसके बाद भी यह पार्टी नेता और कार्यकर्ता चुनाव मैदान में डटे हुए थे।
विज्ञापन

बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी ने जब जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की थी तो उसी समय पार्टी में बड़ी बगावत सामने आई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर सीटों पर एक से अधिक दावेदार टिकट के लिए संघर्षरत थे। टिकट की घोषणा के बाद 20 सीटों पर बगावत की आवाज उठी थी। कुछ सीट पर तो नाराज कार्यकर्ताओं को मना लिया गया, लेकिन लगभग एक दर्जन सीट पर पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध कार्यकर्ता चुनाव मैदान में डट गए। इस बीच अब पार्टी ने ऐसे बागियों पर कार्यवाई का चाबुक चलाया है।
विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व ने बागी प्रत्याशी होने के चलते राजेसुल्तानपुर मंडल मंत्री शत्रुघ्न गौतम, कार्यकर्ता पतिराज गौतम, अनुसूचित मोर्चा के जहांगीरगंज मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश गौतम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव के पुत्र आलोक यादव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक डॉ. पूनम रॉय, कार्यकर्ता राधेश्याम चौहान, मिथिलेश, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अविनाश तिवारी, जिला मंत्री विकास तिवारी के अलावा राधिका सिंह, चंद्रशेखर सिंह, शीतला यादव, दान बहादुर सिंह, श्रीराम गुप्ता, बजरंगी वर्मा व सुजीत सोनी समेत कुल 17 पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को 6 वर्ष के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है। जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी 41 सीटों पर पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। तीन चौथाई से अधिक सीटों पर भारी बहुमत से पार्टी प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed