फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   bike rider young man died after being crushed by the tractor-trolley

ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 25 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 25 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
bike rider young man died after being crushed by the tractor-trolley
दुर्घटना - फोटो : demo pic

अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से परिवारीजन में रोना-पीटना मचा हुआ है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार राजेसुल्तानपुर थाना अन्तर्गत बैरीबुजुर्ग गांव निवासी रामभजन प्रजापति (42) पुत्र रघुवर अपने बीमार भाई रामजनम को चिकित्सक को दिखाने के लिए भतीजे इंद्रदेव के साथ बाइक से बसखारी जा रहा था।
विज्ञापन


बाइक इंद्रदेव चला रहा था। जब वे सभी हुसेनपुर खुर्द बाजार के निकट पहुंचे, तो इसी बीच जहांगीरगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे बैठा रामभजन ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जबकि अन्य दोनों सड़क के किनारे गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामभजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो बाल-बाल बच गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा। सूचना मिलने पर एसओ नीरज राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर अकबरपुर थाना अन्तर्गत राबीबहाउद्दीनपुर गांव निवासी मुकेश (19) रविवार देर शाम बाइक द्वारा अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसने भी हेलमेट नहीं पहना था। अलीगंज थाना अन्तर्गत आसोपुर गांव निवासिनी श्रीमती (63) पत्नी रामदुलारे रविवार शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गईं।


उन्हें पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बसखारी थाना अन्तर्गत जुरावन गांव निवासी जगराम (38) रविवार शाम बाइक द्वारा बसखारी जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed