{"_id":"585eb76b4f1c1b2e4ee3ba6e","slug":"bike-rider-student-injured-in-the-accident-sent-to-trauma","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बाइक सवार छात्र जख्मी, ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में बाइक सवार छात्र जख्मी, ट्रॉमा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार इंटरमीडिएट का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र महरुआ अंतर्गत सेहरा जलालपुर गांव निवासी लवकुश (18) पुत्र दुर्गाप्रसाद शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर स्थित एक विद्यालय जा रहा था। नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरी गांव निवासी अन्नू (16) पुत्र मस्तराम शनिवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासी राजेश (38) पुत्र शिवमूरत शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अरियाबाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलापुर निवासी दिनेश (22) पुत्र राजेंद्र शनिवार सुबह बाइक से रामनगर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी रामनगर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासी पप्पू (28) पुत्र नंद्रजीत शनिवार देर शाम बाइक से कटेहरी से घर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।