{"_id":"672e458dc80f758086042894","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-pickup-on-highway-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-124115-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइकसवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइकसवार की मौत
Fri, 08 Nov 2024 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नेशनल हाईवे पर बुकिया गांव के पास पिकअप ने बृहस्पतिवार देर शाम बाइक में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे के बाद दोनों परिवार में रोना पीटना मचा हुआ है।
रसूलपुर दरगाह निवासी ध्रुवराज का 19 वर्षीय पुत्र बलराम और यहीं के बच्चूलाल का 18 वर्षीय पुत्र अंगद बृहस्पतिवार को बाइक से शुकुलबाजार गए थे। वहां से देर शाम दोनोंं घर के लिए निकले। पुलिस के अनुसार बाइक सवार उल्टी दिशा से जा रहे थे। वह बुकिया गांव के निकट पहुंचे तभी पिकअप से टक्कर हो गई। इसमें अंगद की मौके पर मौत हो गई। जबकि बलराम को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद पहले जिला अस्पताल फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
उधर, घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। बसखारी पुलिस ने वाहन को अभिरक्षा में ले लिया। अलीगंज पुलिस ने शुक्रवार को शव का पंचनामा कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी बसखारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।