{"_id":"6854431d8b69145d71068a03","slug":"bike-rider-died-in-a-road-accident-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-136947-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
अरविंद्र कुमार यादव (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। अहिरौली क्षेत्र के खेमापुर के पास बुधवार देर रात उल्टी दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन से बाइक सवार की टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां डॉक्टर से मृत घोषित कर दिया।
गोसाईगंज अयोध्या के गनेशपुर बसौरा निवासी अरविंद्र कुमार यादव (48) वर्ष बुधवार शाम को ममेरे भाई को बाइक से लेकर अकबरपुर के पहितीपुर आए थे। रात 10 बजे वह घर लौट रहे थे। अहिरौली के खेमापुर स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह उछलकर दूर जा गिरे। हेलमेट न पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के साथ डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।
बृहस्पतिवार की सुबह मृतक के बेटे अंकुर यादव ने जब मामा के घर फोन पर पिता के बारे में पूछा तो पता चला कि वे रात में ही लौट गए थे। इसके बाद परिजनोंं ने खोजबीन शुरू की तब सड़क हादसे में मौत की जानकारी हुई। मृतक के तीन बेटे हैं। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी प्रेमलता यादव बेसुध हो गईं। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।