फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bhrastachar

सामने आयी धांधली, ढह गई 25 मीटर लम्बी बाउण्ड्रीवाल

Mon, 05 Aug 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bhrastachar
टांडा। नगर में लंबी जद्दोजहद के बाद शुरू हुए रोडवेज वर्कशॉप निर्माण में अनियमितताओं व मनमानी की परतें खुलने लगी हैं। करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से बन रही इस वर्कशॉप की बाउंड्रीवाल 25 मीटर की दूरी में अचानक ढह गई। मानक के अनुसार दीवार न बनाए जाने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गनीमत रही कि शुक्रवार रात को हुई। दिन में हादसा होता तो मजदूरों को भी नुकसान होता। काम करा रही है पैक्सफेड संस्था मामले की लीपापोती में जुटी है। जैसे-तैसे निर्माण कार्य पूरा कर खामियों को छुपाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि टांडा नगरवासियों व टांडा विधायक संजू देवी के प्रयासों के बाद प्रदेश सरकार ने टांडा में बस स्टेेशन के लिए खाली पड़ी भूमि पर वर्कशॉप बनाने की अनुमति प्रदान की थी। शासन द्वारा रोडवेज वर्कशॉप निर्माण के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कराने का जिम्मा पैक्सफेड निर्माण इकाई को सौंपा गया है। इन दिनों वर्कशॉप का निर्माण जारी है। निर्माण के शुरुआती दौर से ही स्थानीय लोग कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कई बार निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय स्तर पर आवाज भी उठी, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। इसके चलते ही निर्माण इकाई व ठेकेदार मिलीभगत कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
इसी का नतीजा है कि बीते शुक्रवार की रात छह फीट ऊंची व करीब 25 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल ढह गई। विभागीय अधिकारियों को जैसे ही भनक लगी वे मौके से मलबा हटाकर खामियों को छुपाने की कोशिश में जुट गए। गनीमत रही कि हादसा दिन में नहीं हुआ नहीं तो खामियाजा मजदूरों को भी भुगतना पड़ता। टांडा के नवदीपक शर्मा व प्रदीप शुक्ल का कहना है कि वर्कशॉप निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की शिकायत की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इसी का दुष्परिणाम है कि बाउंड्रीवाल ढह गई है। शासन-प्रशासन ने मामले में हस्तक्षेप नहीं किया तो आगे भी ऐसे कारनामे सामने आएंगे।

करीब 17 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल ढहने की सूचना मिली है। हमने सप्ताहभर पहले ही कार्यभाल संभाला है। जल्द ही स्थलीय निरीक्षण होगा। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिला तो कार्रवाई होगी।
- वीरेंद्र कुमार चौरसिया, अधिशाषी अभियंता, पैक्सफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed