Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bhishma's praise and Sri Krishna Arjuna's dialogue were narrated.

Ambedkar Nagar News: भीष्म स्तुति और श्रीकृष्ण अर्जुन संवाद का किया बखान

Wed, 26 Nov 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 26 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bhishma's praise and Sri Krishna Arjuna's dialogue were narrated.
आलापुर (अंबेडकरनगर)। निखिल निवास परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत संगीतमयी कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को पंडाल भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर रहा। नैमिषारण्य जानकीकुंड अयोध्या बड़ी छावनी के महंत मनमोहन दास महाराज ने भीष्म स्तुति, कुंती स्तुति और श्रीकृष्ण–अर्जुन संवाद पर आधारित गीता उपदेश का वर्णन किया।
विज्ञापन

महंत ने कहा कि धर्म वही है जो कर्तव्य-पालन से जुड़ा हो, और भक्ति वही जो विपत्ति में भी भगवान के स्मरण को न छोड़े। उन्होंने भीष्म पितामह के सत्य और प्रतिज्ञा के मार्ग को आदर्श बताते हुए कहा कि जीवन में धर्म पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

कुंती स्तुति के माध्यम से उन्होंने बताया कि संकट मनुष्य को भक्ति की सर्वोच्च अवस्था तक ले जाता है। गीता उपदेश पर उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्काम कर्म, समभाव और सत्य ही जीवन का वास्तविक धर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान संगीतमय भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वैदिक स्वर, वाद्य-ध्वनियों और जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। छोटे बच्चों ने भी भजन और आरती में सहभागिता करते हुए भगवान के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। आयोजक अशोक कुमार शुक्ला, बिभु शुक्ला, पवन कुमार वर्मा, हरिवंश तिवारी सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed