फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bhadauna and Darwan lakes are pleasing to the cranes, the family is increasing

Ambedkar Nagar News: सारस को भा रहे भदौना व दरवन की झीलें, बढ़ रहा कुनबा

Sat, 01 Feb 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 01 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bhadauna and Darwan lakes are pleasing to the cranes, the family is increasing
अंबेडकरनगर। राज्य पक्षी सारस को जिले के वेटलैंड खूब भा रहे हैं। इनमें भदौना और दरवन के वेटलैंड पर हर साल बड़ी संख्या में सारस प्रजनन के लिए आते हैं। यही वजह है कि इन दोनों वेटलैंड काे आकर्षक रूप देने के साथ पक्षी विहार के रूप में विकसित किए जाने की तैयारी है। इनके साथ जिले के अन्य कई वेटलैंड को भी चिह्नित कर विकास कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड दिवस के मौके पर भदौना में तमाम कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें बच्चों को पक्षियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

वन डिस्ट्रिक्ट वन वेटलैंड योजना के तहत कटेहरी ब्लाॅक की भदौना वेटलैंड का चयन किया गया था। यहां बड़ी तादात में सारस पक्षी प्रजनन के लिए आते हैं। करीब 44 हेक्टेअर क्षेत्रफल में फैले इस वेटलैंड पर पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए वन विभाग की ओर से करीब 81 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसे शासन ने मंजूर करते हुए बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इस वेटलैंड पर बांध बनाया जाएगा ताकि लोग झील के बीच जाकर नजारे का लुत्फ उठा सकें। वॉच टावर के जरिए निगरानी की जाएगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए बांस की कॉटेज, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था इत्यादि कार्य कराए जाएंगे। इसी के साथ आगंतुकों के बैठने का प्रबंध व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। इसी तरह दरवन झील भी सारस को खूब भा रही है। इसका विकास कई विभागों एवं सीएसआर मद से कराने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2024 में ग्रीष्म काल में कराई गई गणना के अनुसार 80 सारस मिले थे जबकि शीतकाल में इनकी संख्या बढ़कर 83 हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------

जिले में हैं 192 वेटलैंड
भारतीय आर्द्रभूमि अथॉरिटी की ओर से कराए गए भौतिक सत्यापन के आधार जिले में कुल 192 वेटलैंड (आर्द्रभूमि) हैं। इनमें मुख्य रूप दरवन, भदौना,पुन्थर, निमिटनी, महदेई, कपिलेश्वर समेत अन्य शामिल हैं। इनके विकास के लिए मनरेगा, क्षेत्र पंचायत व अन्य निधियों का भी प्रयोग किया जा रहा है।
-----------
वर्जन
जल्द शुरू होगा कार्य
भदौना और दरवन झीलों के विकास की कार्ययोजना तैयार हो गई है। जल्द ही इन पर कार्य शुरू कराया जाएगा। सारस को बेहतर माहौल मिलने से यहां इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है।
- सत्यम श्रीवास्तव, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed