{"_id":"66a2866168b9cb3ec80bd4a6","slug":"better-arrangements-should-be-made-in-flood-affected-areas-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-118663-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में की जाएं बेहतर व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में की जाएं बेहतर व्यवस्थाएं
विज्ञापन
सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से हो रही फसल की कटान - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बृहस्पतिवार को टांडा पंप नहर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम समय रहते उठाए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।बाद में उन्होंने महरीपुर पंप हाउस स्थल पहुंचकर पौधरोपण भी किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि टांडा पंप नहर से सुचारु रूप से माइनर में पानी भेजा जाए। इससे किसानों को सिंचाई में किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होगी। कहा कि टेल तक बेहतर ढंग से पानी पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी समुचित प्रबंध किए जाएं। बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर प्रभावितों को न सिर्फ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए बल्कि उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।
महरीपुर पंप हाउस परिसर में पौधरोपण के दौरान उन्होंने लोगों से अपील किया कि पर्यावरण बेहतरी के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इसे लेकर न सिर्फ खुद जागरूक हों बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, पीयूष गौड़, सूरज वर्मा, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जगदीहशीश प्रसाद, शिवप्रसाद, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।