{"_id":"627aaf51ad98f349306aec8f","slug":"beo-engaged-in-teaching-by-becoming-a-teacher-under-surprise-inspection-ambedkar-nagar-news-lko6300022183","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में शिक्षक बन पढ़ाने में जुटीं बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में शिक्षक बन पढ़ाने में जुटीं बीईओ
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अशरफपुर बरवां प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाती खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी स?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए संचालित अभियान का निरीक्षण करने निकली बीईओ कटेहरी मंगलवार को अध्यापक की भूमिका में नजर आई। इस दौरान उन्होंने ब्लैक बोर्ड के जरिये बच्चों को गणित और अंग्रेजी का पाठ पढ़ाने के साथ ही उनके साथ ही बैठकर कर एमडीएम का स्वाद भी चखा। उन्होंने स्कूलों को साफ सुथरा रखने और एमडीएम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश मौजूद शिक्षकों को दिया।
स्कूल चलो अभियान को गति प्रदान करने के क्रम में मंगलवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी सबिस्ता परवीन यूपीएस अशरफपुर बरवां पहुंची। वहां उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति जांचने के साथ व्यवस्थाओं और पढ़ाई को भी परखा। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए वह स्वयं एक शिक्षक की भूमिका में नजर आई। उन्होंने कुछ बच्चों की कॉपी चेक करने के साथ ही ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवाल जवाब करवाने के साथ उन्हें सरल ढंग से गणित के सवालों का जवाब देने की विधि भी बतायी।
बीईओ ने इसके बाद पीएस अशरफपुर बरवां और पीएस यरकी का भी जायजा लिया। पीएस बरवां में उन्होंने बच्चों के साथ एमडीएम भी चखा। तीनों विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि एमडीएम की गुणवत्ता को बेहतर बनानेे के साथ ही पौष्टिक भी बनाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने सख्त हिदायत दी कि बच्चों की पढ़ाई और समय से विद्यालय आने जाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हमें बेहतर नतीजे सामने लाना है। यह तभी संभव है जब हम सब एक जैसी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। बताया कि प्राथमिक विद्यालयों की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन भी अतिरिक्त प्रबन्ध तय कर रहा है। ऐसे में हमे सिर्फ अपनी भूमिका के साथ न्याय करते जाना है।