फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Beg became the president of Tanda Primary Teachers Association

Ambedkar Nagar News: बेग बने टांडा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

Sat, 16 May 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 16 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Beg became the president of Tanda Primary Teachers Association
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ ब्लॉक टांडा का त्रैवार्षिक अधिवेशन शनिवार को संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया बीआरसी फत्तेपुर टांडा में हुई। अधिवेशन में निशाउद्दीन बेग ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक मंत्री हरिश्याम वर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष शंभूनाथ और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीनचंद्र मिश्व निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा अन्य 22 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा किया। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए निशाउद्दीन बेग ने नामांकन पत्र जमा किया। ब्लॉक मंत्री, ब्लॉक कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदों के लिए भी केवल एक-एक नामांकन पत्र खरीद कर तय समय सीमा में जमा किए गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारियों ने सभी नामांकन पत्रों की गहन जांच की और उन्हें वैध पाया। किसी भी पद पर एक से अधिक उम्मीदवार न होने के कारण, सभी मुख्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी आठ पदाधिकारियों का चयन एक सप्ताह के अंदर सर्वसम्मति से करने का निर्देश नवनिर्वाचित ब्लॉक कमेटी को दिया गया है।
बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष सतन कुमार ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में कटेहरी ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, बसखारी ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार यादव और रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed