{"_id":"6a3c0c380a8abb280a041977","slug":"bed-student-found-dead-hanging-from-her-scarf-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-159211-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बीएड छात्रा का दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बीएड छात्रा का दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
शिखा (फाइल फोटो)
जलालपुर। जैतपुर के शाहपुर गांव में बुधवार को बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा शिखा (21) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला।
शाहपुर निवासी निशा देवी के मुताबिक उनकी बेटी शिखा बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार को हिंदी का पेपर देकर आई थी। बुधवार की सुबह सब कुछ सामान्य था। लगभग 11 बजे के आसपास एक रिश्तेदार का फोन आने पर शिखा ने उनको फोन थमाया और फिर से अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर उनके छोटे बेटे हिमांशु (16) ने आवाज लगाई। फिर भी वह बाहर नहीं निकली। इस पर जब उसने खिड़की से झांककर देखा तो शिखा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडी से लटकता देख चीख पड़ा।
बेटी की मौत के बाद मां निशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। आजमगढ़ के बुधनपुर की रहने वाली मृतका की नानी शोभावती ने बताया कि शिखा एक माह पहले ननिहाल आई थी। रात में छत पर सोते समय अचानक चिल्लाने लगी थी। उसका इलाज भी चल रहा था। कई डॉक्टरों को दिखाया गया था। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।