फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Beating up the constables, scratched the badge, the head was jailed

Ambedkar Nagar News: सिपाहियों की पिटाई कर नोचा बैच, प्रधान को जेल

Wed, 02 Aug 2023 08:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
Beating up the constables, scratched the badge, the head was jailed
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। डायल 112 टीम पर तैनात पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने तथा उनका बैच नोच लेने व सिपाही की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने देईपुर के प्रधान पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। हालांकि प्रधान का आरोप था कि दो सिपाहियों ने शराब के नशे में अभद्रता की। जब टोका तो केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

एसओ इब्राहिमपुर के अनुसार मंगलवार देर शाम देईपुर ग्राम पंचायत से एक महिला का फोन आया। डायल 112 की टीम गांव पहुंची तो महिला से विवाद कर रहे आरोपी को पकड़ने पर ग्राम प्रधान आलाेक सिंह पहुंच गए। उन्होंने सिपाहियों पर हमला कर दिया व बैच आदि नोच लिए। इसके बाद ही पीआरवी के सिपाही मनीष विश्वकर्मा की तरफ से केस दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रधान आलोक सिंह को बाद में पकड़ लिया व शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

इधर पुलिस कार्रवाई से नाराज दर्जनों लोग थाने पहुंच गए। इसमें कई प्रधान भी शामिल थे। उन्होंने वहां काफी देर तक प्रतीकात्मक धरना दिया लेकिन बात नहीं बनी। इससे पहले प्रधान ने सिपाहियों पर नशे में रहने तथा अभद्रता करने का आरोप लगाया। कहा कि सिपाहियों ने नशे की हालत में उन्हें तमाचा मार दिया था। ऐसे में सिपाहियों पर केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed