फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Baravfat today , decorating the city

बारावफात आज, सजा शहर

Thu, 24 Dec 2015 12:13 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन

पर्व की खुशियों में किसी प्रकार की कमीं न रह जाए, इसके लिए लोगों ने एक दिन पहले ही बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीददारी की। उधर पर्व के मद्देनजर बुधवार को ही जगह जगह जश्रे ईदमीलादुन्नबी का आयोजन हुआ, जिसमें शायरों ने जहां अपने कलाम प्रस्तुत किए, वहीं उलेमा ने आखिरी रसूल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विज्ञापन


आखिरी नबी के जन्मदिवस बारावफात पर्व की तैयारियां जिले में पूर्ण कर ली गई हैं। न सिर्फ जगह जगह भव्य गेट स्थापित किए गए हैं, बल्कि बाजारों को रंगबिरंगे झंडे से सजाया गया है। अकबरपुर नगर के शहजादपुर चौक में पवित्र धार्मिकस्थल काबा का मॉडल स्थापित किया गया है तो टांडा में मस्जिदे नबी का मॉडल तैयार किया गया है।
विज्ञापन


एक दिन पूर्व से ही इनके दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमडने लगे। शहजादपुर सब्जी मण्डी व दालमण्डी को भव्य तरीके से सजाया गया है। समूचा नगर हरे झण्डे से सजाया गया है। इसके अलावा जगह जगह भव्य गेट की भी स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर अंजुमन फातहे खैबर से जुड़े सलमान व फैजी ने बताया कि गुरुवार को पर्व के दिन न सिर्फ महफिल का आयोजन किया जाएगा, बल्कि चाय नाश्ते के कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा जलालपुर, टांडा, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्र में भी पर्व को उल्लासपूर्वक मनाने की तैयारियां एक दिन पूर्व पूर्ण कर ली गईं।


उधर पर्व के मद्देनजर लोगों ने बुधवार को बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीददारी की। जिला मुख्यालय सहित जिले की छोटी बड़ी बाजारों में पूरे दिन खरीददारों का आवागमन लगा रहा। रेडीमेड कपड़ों के अलावा सौंदर्य प्रसाधन की सामग्रियों की जमकर लोगों ने खरीददारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed