फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Barabanki: Wife used to talk to another man, man reached police station, woman committed suicide

Barabanki: दूसरे युवक से बात करती थी पत्नी, युवक पहुंचा थाने, समझौते के बाद विवाहिता ने दे दी जान

Mon, 23 Mar 2026 06:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, (राजेसुल्तानपुर) अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, (राजेसुल्तानपुर) अंबेडकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 23 Mar 2026 06:31 PM IST
सार

महिला ने कथित तौर पर दूसरे युवक के साथ रहने की इच्छा जताई थी, लेकिन पुलिस ने दोनों के दो छोटे का हवाला देते हुए समझौता कराकर उसे पति के साथ घर भेज दिया। कुछ ही घंटों बाद विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन
Barabanki: Wife used to talk to another man, man reached police station, woman committed suicide
रीना यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी की फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चक बहेरवा गांव में पति को पत्नी के पास मोबाइल मिलने से शुरू हुआ विवाद थाने तक जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव निवासी वीरेंद्र कुमार यादव को रविवार को पत्नी रीना यादव (25) के पास मोबाइल मिला। पूछताछ में उसे संदेह हुआ कि वह किसी अन्य युवक से बातचीत करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला फतेहपुर कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि महिला ने कथित तौर पर दूसरे युवक के साथ रहने की इच्छा जताई थी, लेकिन पुलिस ने दोनों के दो छोटे का हवाला देते हुए समझौता कराकर उसे पति के साथ घर भेज दिया। रात में रीना की मां भी उसे समझाने के लिए घर पर ही रुक गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह वीरेंद्र अपनी सास को बिंदौरा चौराहे तक छोड़ने गया था। घर लौटने पर उसने कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से पत्नी का शव लटका देखा। वहीं दोनों मासूम बच्चे मां के बिना बिलखते मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


फतेहपुर कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed