फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bar Election

वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद श्रीवास्तव चौथी बार चुने गए बार एसोसिएशन अध्यक्ष

Wed, 07 Aug 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bar Election
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय के बार एसोसिएशन चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार श्रीवास्तव ने चौथी बार अध्यक्ष पद पर 327 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं, सचिव पद पर अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार वर्मा ने 47 मतों से जीत सुनिश्चित की। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमाशंकर द्विवेदी ने कांटे के मुकाबले में महज चार मतों से बाजी मारी। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर बलराम पटेल ने 29 मत, सह सचिव के तीन पदों के सापेक्ष विवेक सिंह 605 मतों के साथ प्रथम रहे, जबकि संजय यादव को 547 व अरुण कुमार 501 मत पाकर क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत हासिल की। पदाधिकारियों की जीत के बाद साथी अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर व मुंह मीठाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी/अध्यक्ष त्रिभुवननाथ पाण्डेय ने बताया कि जनपद न्यायालय में बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे से मतों की गणना का कार्य शुरु हुआ। कुल 1126 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना कार्य में सचिव मोहनलाल, अधिवक्ता महेन्द्र सिंह, दिनेश त्रिपाठी, हरिगोविंद यादव, भरतराज यादव, अनिल वर्मा आदि अधिवक्ताओं ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार श्रीवास्तव को कुल 711 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ल को 384 मत मिले, जबकि एक अन्य प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी को सिर्फ 18 मत मिले। ऐसे में विनोद कुमार श्रीवास्तव ने 327 मतों के अंतर से चौथी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। सचिव/मंत्री पद पर वीरेंद्र कुमार वर्मा ने 312 मत पाकर 47 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रवीन्द्र उपाध्याय को 255, शैलेन्द्र त्रिपाठी को 219, रामतीरथ चौहान को 114, आलोक पांडेय को 88, रमेश त्रिपाठी को 43, बालकृष्ण त्रिपाठी को 41 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। 4 मतों के अंतर से अधिवक्ता रमाशंकर द्विवेदी ने जीत दर्ज की। रमाशंकर द्विवेदी को कुल 380 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गंगेश श्रीवास्तव को 375 व राजमन विद्यार्थी को 328 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बलराम पटेल ने 29 मत के अंतर से जीत दर्ज की। बलराम पटेल को कुल 544 मत जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 515 मत मिले। सह सचिव के तीन पद के लिए हुए चुनाव में विवेक सिंह 605 मतों के साथ प्रथम स्थान पर रहे, जबकि संजय कुमार यादव 547 मत पाकर दूसरे व अरुण कुमार वर्मा 501 मत के साथ तीसरे नंबर पर रहे। प्रत्याशियों की जीत के बाद साथी अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed