फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ban on sale of fertilizer from the committee

समिति से खाद की बिक्री पर लगी रोक

Wed, 06 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ban on sale of fertilizer from the committee
अंबेडकरनगर। बगैर लाइसेंस के साधन सहकारी समिति प्रतापपुर चमुर्खा से खाद की बिक्री शिकायत के बाद रोक दी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने मामले में कार्रवाई करते हुए नवीन उर्वरक प्राधिकार पत्र प्राप्त होने तक समिति से खाद की बिक्री न करने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि करीब 4 वर्ष पहले समिति के लाइसेंस की वैधता समाप्त हो गई थी। इसके बाद समिति के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ और खाद की उठान व बिक्री जारी रही।
विज्ञापन

मरथुआ सरैया ग्राम पंचायत के संतराम वर्मा ने बीते दिनों डीएम व जिला कृषि अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी कि साधन सहकारी समिति प्रतापपुर चमुर्खा का लाइसेंस निरस्त हो चुका है। डीएम के निर्देश पर शिकायत की स्थलीय जांच सहायक विकास अधिकारी सहकारी सहकारिता, सहायक विकास अधिकारी कृषि की ओर से की गई। इसमें पाया गया कि समिति के प्राधिकार पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

इस पर जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने संबंधित समिति से खाद की उठान व ब्रिकी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। आदेश में कहा गया कि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय से जब तक नवीन प्राधिकार पत्र प्राप्त नहीं होता है, तब तक उर्वरक उठान पर रोक लगा दी गई है। शिकायतकर्ता संतराम ने डीएम से मामले में विस्तृत जांच कराकर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed