{"_id":"a5836c1bc31665aa1f672f0bf85b9952","slug":"bahraich-team-beat-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच की टीम ने कानपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच की टीम ने कानपुर को हराया
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कालेज मैदान में चल रही स्व. राजेश पांडेय मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को विकास स्पोर्टिंग क्लब बहराइच व मून स्पोर्टिंग क्लब कानपुर के बीच हुआ। इसमें एक तरफा मुकाबले में बहराइच ने 2-0 से मैच जीत लिया। कानपुर की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
इन दिनों बीएन इंटर कालेज मैदान में राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहा है। पूल ए के सभी मैच निपटने के बाद पूल बी के लीग मैच चल रहे हैं। मंगलवार को बहराइच व कानपुर के बीच हुआ। शुरुआत से ही बहराइच के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि कानपुर के खिलाड़ी उन्हें गोल करने से रोकते रहे। नतीजा यह रहा कि पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ का खेल शुरू हुआ, तो इस बार कानपुर के खिलाड़ियों ने भी वापस करते हुए आक्रमण शुरू कर दिया। ऐसा लगने लगा था कि मैच बराबरी पर छूटेगा।
विज्ञापन
इसी बीच 62वें मिनट में बहराइच की तरफ से कृष्णा ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम क्षण में बहराइच के प्रदीप ने दूसरा गोल कर दिया। रेफरी ने मैच समाप्त होने का संकेत दिया, तो बहराइच की टीम ने 2 गोल कर जीत हासिल कर लिया। कानपुर की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
इससे पहले मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बहराइच मन्ना नदीम ने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए मैच का शुभारंभ किया। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास होता है। ऐसे में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इस दौरान डॉ. अजीत सारस्वत, डॉ. रमेशचंद्र पाठक, गौरव यादव, पवन पांडेय, अरशद खां, रितेश पांडेय, नाजिम हुसैन, दयाशंकर पांडेय, सभाजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।