फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bahraich reached in final beating Khairabad

खैराबाद को हरा बहराइच फाइनल में

Wed, 10 Feb 2016 11:48 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bahraich reached in final beating Khairabad

जिला  फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में बीएन इंटर कॉलेज मैदान में चल रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता अब पूरे शबाब पर पहुंच गई है। बुधवार को विकास स्पोर्टिंग क्लब बहराइच व यंग स्टार स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद के बीच पूल बी का व प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया।

विज्ञापन


फुटबॉल प्रेमियों को मैच रोमाचकारी होने की उम्मीद थी। शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ी आक्रमक मूड में दिखाई दिए। कई बार दोनों टीमों के खिलाड़ी फुटबाल लेकर एक दूसरे के डी में पहुंचे, लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सके।
विज्ञापन


धीरे धीरे दूसरे हाफ का खेल समाप्त हो गया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ का खेल प्रारंभ हुआ, तो एक बार फिर से गोल मारने के लिए जोर आजमाइश होने लगी। दूसरे हाफ का लगभग 20 मिनट गुजरा था कि बहराइच की तरफ से पहला गोल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल बराबरी करने के लिए खैराबाद टीम के खिलाडी कई बार फुटबाल लेकर बहराइच के डी तक पहुंचे, लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सके। मैच के अंतिम क्षण में बहराइच की तरफ से दूसरा गोल कर टीम को जीत पक्की कर दिया।

रेफरी ने मैच समाप्त होने की घोषणा की, तो बहराइच की टीम ने मैच 2-0 से जीत हासिल कर ली थी। खैराबाद की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इस प्रकार बहराइच की टीम ने फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। पूल ए में बलिया की टीम पहले ही फाइनल में स्थान बना चुकी है। अब गुरुवार 11 फरवरी को बलिया व बहराइच के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

इससे पहले मैच का शुभारंभ एसडीएम भीटी एसपी सिंह ने खिलाडिय़ों का परिचय लेकर किया। कहा कि प्रतिभाओं की कमीं नहीं है। जरूरत है उसे निखारने की। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से न सिर्फ आपसी समझ बढ़ती है, बल्कि खेल में भी और निखारआता है।


इस दौरान समिति संरक्षक पूर्व विधायक पवन पाण्डेय, गीता पाण्डेय, सुरेंद्रनाथ यादव, नाजित हुसैन, अरविंद मिश्र, बृजकिशोर तिवारी, जमील आजाद, विष्णु नरायन मेहरोत्रा, अमित टण्डन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed