{"_id":"6920a9290acec825b00c6681","slug":"azamgarh-youth-dies-while-attending-a-wedding-procession-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-145720-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बरात में जा रहे आजमगढ़ के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बरात में जा रहे आजमगढ़ के युवक की मौत
Fri, 21 Nov 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के गांव भीमलपुर निवासी अनूप यादव (22) की बृहस्पतिवार की रात बरात के लिए जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना जिले के कटका थाना क्षेत्र के फतेहपुर मानिक गांव के निकट हुई। परिजनों का आरोप है कि अनूप की लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर हत्या की गई है। पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है।
अनूप के छोटे भाई रामस्वरूप यादव ने बताया कि उनके भाई की दोस्ती पास के लग्गूपुर गांव के एक युवक से थी। वही युवक शाम करीब पांच बजे अनूप को बुलाकर बुलेट बाइक से अपने साथ ले गया और परिजनों से बरात में जाने की बात कही। रात करीब 10:30 बजे उसी युवक ने फोन कर सूचना दी कि अनूप सड़क हादसे में घायल हो गए हैं और उन्हें सीएचसी नगपुर ले जाया जा रहा है।
रात 11 बजे जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने अनूप को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उस साथी युवक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिजनों ने बताया कि अस्पताल के बाहर खड़ी बुलेट में एक भी खरोंच नहीं थी, जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने कटका थाने में हत्या की तहरीर दी।
विज्ञापन
बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां अनीता देवी बेहोश हो गईं। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और घर पर उसकी बहन सुंदरी रहती है।