फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Azamgarh won the quarter final, Buxar lost

Ambedkar Nagar News: आजमगढ़ ने जीता क्वार्टर फाइनल, बक्सर पराजित

Wed, 14 Jan 2026 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 14 Jan 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh won the quarter final, Buxar lost
अंबेडकरनगर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में बीएन इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बुधवार को आजमगढ़ ने बक्सर को 41 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में मिली इस जीत के साथ अब आजमगढ़ का मुकाबला बृहस्पतिवार को बस्ती की टीम से होगा। मैच की शुरुआत में आजमगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवरों के मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। आजमगढ़ की ओर से सौरभ ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 85 रन बनाए। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से बक्सर की रन गति प्रभावित हुई। पूरी टीम 20 ओवर में 135 रन ही बना सकी और उसके सभी 10 विकेट गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed