{"_id":"619e75f798480d1f863e6fae","slug":"ayushman-card-will-be-made-for-66-thousand-antyodaya-card-holders-ambedkar-nagar-news-lko6058254128","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 हजार अंत्योदय कार्डधारकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 हजार अंत्योदय कार्डधारकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में अब मिल सकेगा अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को भी जन आरोग्य येाजना का ल?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के सभी 65 हजार 967 अंत्योदय राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत व खुशखबरी है। बीपीएल कार्डधारकों की तरह ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत परिवार के पांच सदस्यों को 5 लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज का लाभ मिल सके, इसके लिए अब तक लगभग 38 हजार अंत्योदय परिवारों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। इससे पहले 1 लाख 64 हजार बीपीएल राशन कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है।
आर्थिक रूप से कमजोरों को बेहतर व निशुल्क इलाज सुनिश्चित हो सके, इसके लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत चयनित परिवार के पांच सदस्यों को 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज सुनिश्चित कराए जाने का प्राविधान है। पूर्व में इस योजना का लाभ बीपीएल राशन कार्डधारकों को दिया जा रहा था। 1 लाख 64 हजार राशन कार्डधारकों का चयन हुआ था। इसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 1 लाख 36 हजार तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत 28 हजार परिवार शामिल किए गए। इन परिवारों के कुल 2 लाख 17 पात्रों का सत्यापन के बाद आयुष्मान कार्ड बना दिया गया।
इस बीच बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान के तहत योजना का लाभ बीपीएल राशन कार्डधारकों की तरह ही अंत्योदय राशन कार्डधारकों को भी दिए जाने की घोषणा कर दी। कार्यक्रम जिला समन्वयक डॉ. मुकुल त्रिपाठी ने बताया कि 23 सितंबर को मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिले के 65 हजार 967 अंत्योदय राशन कार्डधारकों को सूची में शामिल किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके साथ ही चयनित लगभग 38 हजार परिवारों का आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है। शेष का आयुष्मान कार्ड तेजी से बन सके, इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक पर आयुष्मान मित्र व जनसेवा केंद्र के माध्यम से बनाया जा रहा है। यह कार्ड पूरी तरह से निशुल्क बनाया जा रहा है। बताया कि जनसेवा केंद्रों को प्रति कार्ड 14 रुपये शासन भुगतान करेगा। (संवाद)
विज्ञापन
सरकार की घोषणा है सराहनीय
भीटी तहसील क्षेत्र के गंगाराम व राधेश्याम ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान का लाभ अंत्योदय राशन कार्डधारकों को दिलाए जाने की सरकार की घोषणा अत्यंत सराहनीय है। इसका व्यापक लाभ मरीजों को मिलेगा। अकबरपुर के रामसजीवन व शीतला प्रसाद ने कहा कि अब तक सिर्फ बीपीएल राशन कार्डधारकों को ही 5 लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज का लाभ मिल रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद अब अंत्योदय राशन कार्डधारक भी इस योजना का लाभ उठा सकंगे। यह अत्यंत सरायहनीय है।
4393 मरीजों का हुआ इलाज
योजना के तहत जिले में 14 अस्पतालों में योजना का संचालन हो रहा है। इसमें 11 सरकारी, जिसमें 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर शामिल हैं, तो वहीं 3 निजी अस्पताल कनक हॉस्पिटल, रामा हॉस्पिटल व साकेत हॉस्पिटल शामिल हैं। इन अस्पताल में योजना के तहत अब तक 4393 मरीजों का निशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जा चुका है। इसमें सरकारी अस्पतालों में 3497 व निजी अस्पतालों में 9 हजार 998 मरीज शामिल हैं। अब तक 98 प्रतिशत प्रेषित क्लेम का भुगतान भी शासन द्वारा कर दिया गया है।
जल्द बनेगा अंत्योदय परिवारों का आयुष्मान कार्ड
23 सितंबर को मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिले में तेजी से अंत्योदय राशनकार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। लगभग 38 हजार राशन कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बन भी चुका है। शीघ्र ही शेष रह गए परिवारों का भी कार्ड बन जाएगा। -डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ