{"_id":"65fc752f6eccb7ad2d054e6b","slug":"ayurvedic-hospitals-get-six-new-doctors-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-112725-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आयुर्वेदिक अस्पतालों को मिली छह नए चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आयुर्वेदिक अस्पतालों को मिली छह नए चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आयुर्वेदिक अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। 41 आयुर्वेदिक अस्पतालों में चिकित्सकों के सृजित 42 पदों की तुलना में 14 पद रिक्त चल रहे थे। यहां बृहस्पतिवार को छह नए चिकित्सकों की तैनाती हो गई। ऐसे में अब मात्र छह पद ही रिक्त रह गए हैं। नए चिकित्सकों की तैनाती से अब मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 41 आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित हैं। इन अस्पतालों में इलाज कराने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं।लेकिन चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा था। मालूम हो कि 41 अस्पतालों में कुल 42 चिकित्सकों के पद सृजित हैं। उनकी तुलना में लंबे समय से 14 पद रिक्त चल रहे थे।
बृहस्पतिवार को छह नए चिकित्सक डॉ. ललिता, डॉ. साक्षी, डॉ. शशिलेश, डॉ. साक्षी शुक्ला, डॉ. पूनम रावत व डॉ. लालमणि ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इनकी तैनाती मोहिउदीनपुर, रामपुर मलकपुर, चनहा पकड़ी, रनिवां, टांडा व आलापुर में की गई है। उधर जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निशा वर्मा ने बताया कि छह नए चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।