{"_id":"66a282d47b0f2217ff0c6289","slug":"ayodhya-ambedkarnagar-tops-in-getting-sim-ported-in-bsnl-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-118662-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बीएसएनएल में सिम पोर्ट कराने में अयोध्या-अंबेडकरनगर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बीएसएनएल में सिम पोर्ट कराने में अयोध्या-अंबेडकरनगर अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बीएसएनएल नेटवर्क के लिए सिम पोर्ट कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूरे प्रदेश में अयोध्या और अंबेडकरनगर में पिछले 21 दिनों में सबसे ज्यादा सिम पोर्ट कराए गए हैं। बीएसएनएल के ऑपरेशनल एरिया अयोध्या में इन दोनों जनपदों को शामिल किया गया है। इसलिए सिम पोर्ट कराने के मामले में अयोध्या प्रदेश में पहले स्थान पर है। यही नहीं, बीएसएनएल सिम की बिक्री में भी 10 गुना बढ़ोतरी हुई है।
भारत संचार निगम लिमिटेड के ऑपरेशनल एरिया अयोध्या के अंतर्गत अंबेडकरनगर व अयोध्या दोनों जिले आते हैं। इन दोनों जनपदों में बीते 21 दिनों में 3,147 सिम लोगों ने पोर्ट कराए हैं। आंकड़ों के अनुसार बीएसएनएल नेटवर्क में सिम पोर्ट कराने में दूसरे स्थान पर जौनपुर व तीसरे स्थान पर फतेहपुर है। इसी समयकाल में 3,570 नए सिम की बिक्री हो चुकी है। जनपद में प्रथम चरण में लगभग 30 टावरों पर बीएसएनएल ने फोर जी सेवा भी शुरू कर दी है। इसके चलते नेटवर्क की समस्या भी नहीं आ रही है। मौजूदा समय में प्राइवेट कंपनियों ने अपने रिर्चाज प्लान महंगे कर दिए हैं। इसके उलट, बीएसएनएल ने अपने प्लान में कोई परिर्वतन नहीं किया है। इसी के चलते एक बार फिर उपभोक्ताओं का रुझान बीएसएनएल की तरफ बढ़ गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जहां पहले प्रतिदिन 30 से 35 सिम बिकते थे, वहीं अब लगभग 300 से अधिक सिम की बिक्री रोजाना हो रही है।
यह हैं प्रमुख प्लान
बीएसएनएल में 59 रुपये में सात दिन के लिए प्रतिदिन एक जीबी डाटा व अनलिमिटेड काॅल, 107 रुपये में 35 दिन के लिए 200 मिनट काॅलिंग व तीन जीबी डाटा, 128 रुपये में 28 दिन तक अनलिमिटेड कॉल और एक जीबी डाटा प्रतिदिन व 100 मैसेज, 249 रुपये में 45 दिन अनलिमिटेड कॉल, दो जीबी प्रति दिन डाटा व 100 मैसेज, 666 में 105 दिन के लिए अनलिमिटेड काॅल का ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बढ़ रहे उपभोक्ता
बीएसएनएल के सिम की बिक्री पहले से 10 गुना ज्यादा हो गई। पोर्ट कराने के लिए भी ग्राहक ज्यादा संख्या में कार्यालय पहुंच रहे हैं। 21 दिनों का आंकड़ा देखें तो पूरे प्रदेश में अयोध्या ऑपरेशनल एरिया में सबसे ज्यादा सिम बीएसएनएल में पोर्ट हुए हैं।
- राकेश कुमार, मंडल अभियंता बीएसएनएल