{"_id":"68ffaae3f5cb94bbe9041026","slug":"awareness-week-launched-at-ntpc-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-144298-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एनटीपीसी में जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एनटीपीसी में जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ
Mon, 27 Oct 2025 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी टांडा में सतर्कता विभाग के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस अवसर पर परियोजना के कार्यस्थलों पर अधिकारियों, कर्मचारियों और कर्मियों ने ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की शपथ ली। यह अभियान 2 नवंबर तक चलेगा।
कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल एक विभागीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि हर नागरिक और कर्मचारी का नैतिक कर्तव्य है। महाप्रबंधक (सतर्कता) एससी सिंह ने कहा कि इस वर्ष के सतर्कता सप्ताह का थीम सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी है, जो इस बात पर जोर देता है कि भ्रष्टाचार-रहित व्यवस्था केवल संस्थागत प्रयासों से नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी से संभव है।
सप्ताह के दौरान एनटीपीसी टांडा परियोजना परिसर में कई जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें कर्मचारियों, सीआईएसएफ के जवानों, विद्यालयों के छात्रों और महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं शामिल हैं।