फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Award

एडुलीडर्स उत्तर प्रदेश अवार्ड से सम्मानित की गईं श्वेता

Mon, 07 Sep 2020 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Award
अंबेडकरनगर। जिले के एक शिक्षक व शिक्षिका ने अपनी सकारात्मक सोच व जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। उनके इसी जज्बे की वजह से बीते दिनों शिक्षक दिवस पर लखनऊ में आयोजित गुरुवंदन कार्यक्रम में दोनों को ऑनलाइन बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी द्वारा सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। स्वप्रेरित, ऊर्जावान व टेक्नोसेवी शिक्षकों के समूह एडुलीडर्स यूपी द्वारा शिक्षक दिवस पर ऑनलाइन आयोजित गुरुवंदन कार्यक्रम में प्रदेश के 175 शिक्षकों को सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

बताया गया कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों से एक-एक ऐसे श्रेष्ठ शिक्षक की तलाश कर उसे सम्मानित किया जा रहा है। इनमें वह शिक्षिकाएं शामिल हैं जो अपने विद्यालय में बड़ी जिम्मेदारी व बिना किसी दिखावे के कार्य कर रहे हैं। शासन स्तर से चल रही इस पहल में जिले के दो शिक्षकों को सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इसमें जलालपुर शिक्षा क्षेत्र के बड़ागांव उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका श्वेता सिंह को बेहतर शैक्षिक कार्यों के लिए एडुलीडर्स उत्तर प्रदेश अवार्ड से सम्मानित किया गया, जबकि अकबरपुर नगर के राधा कृष्ण पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक नीरज यादव को कर्मयोगी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिले के दोनों शिक्षकों के प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री की तरफ से सम्मानित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल सिंह ने खुशी जतायी। कहा कि जिले के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। ऐसे उत्कृष्ट शिक्षकों के बदौलत ही परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बेहतर माहौल बनाया जा सकता है। उन्होंने श्वेता व नीरज के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए आगे भी पूरी ऊर्जा के साथ काम करने का आह्वान किया। कहा समय समय पर विभागीय मदद भी उन्हें मुहैया करायी जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed