{"_id":"61a270172b091a29484f844e","slug":"avneesh-won-in-200-meters-race-ambedkar-nagar-news-lko6063853100","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 मीटर दौड़ में अवनीश ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 मीटर दौड़ में अवनीश ने मारी बाजी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जयराम जनता जूनियर हाईस्कूल रामनगर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ब?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। जयराम जनता जूनियर हाई स्कूल रामनगर प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी में सहिजना हमजापुर तो 200 मीटर की दौड़ में अवनीश ने बाजी मारी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी रमेश चंद्र मौर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि खेल आपसी सौहार्द को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। खेल जहां अंतिम समय तक संघर्ष करने की प्रेरणा देता है, वहीं शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखता है। ऐसे में शिक्षा के साथ खेल को भी उतना ही महत्व दिया जाना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर ने कहा कि खिलाड़ियों को नतीजे की परवाह किए बगैर अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में लगातार सुधार तय होता है। जूनियर वर्ग कबड्डी में सहिजना हमजापुर विजेता, जबकि पिपरा हिसामुद्दीनपुर उपविजेता रहा। योगासन में रामनगर ने प्रथम तथा अमोला बुजुर्ग ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में यूपीएस रामनगर के अवनीश प्रथम, जबकि गौतम व चंदन क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में यूपीएस पिपरा की लक्ष्मी प्रथम, मरौचा की दुर्गावती द्वितीय व गोहनारपुर की गुड़िया ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में यूपीएस रामनगर के अवनीश प्रथम, सहिजना के हैप्पी दूसरे व गोहनारपुर के अनूप को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में अवनीश प्रथम, तिघरा के निखिल द्वितीय तथा मंसूरगंज के दीनानाथ तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा 50 व 100 मीटर दौड़ सहित खोखो, कबड्डी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। एबीएसए जहांगीरगंज सुनील कुमार यादव ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मौके पर आलोक शुक्ल, रामकेश मौर्य, मोहम्मद हसन, अनूप शुक्ल, आलोक कुमार त्रिपाठी, राकेश मणि त्रिपाठी, यादराम गौतम, त्रिशूलधारी पांडे, रक्षा राम, नीतू, छाया व सुधा मौजूद रहे।