{"_id":"5d49b2198ebc3e6ce64e4cdb","slug":"audio-viral-ambedkar-nagar-news-lko475025478","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत लिपिक व प्रधान प्रतिनिधि के बीच विवाद का आडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत लिपिक व प्रधान प्रतिनिधि के बीच विवाद का आडियो वायरल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक सफाई कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर जलालपुर विकासखण्ड के गोलपुर गांव के ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि व पंचायतीराज विभाग के वरिष्ठ लिपिक के बीच जमकर कहासुनी हुई। अमर्यादित कहासुनी का एक ऑडियो मंगलवार को वायरल हुआ तो डीपीआरओ कार्यालय में हड़कंप मच गया।
वायरल ऑडियो में गोलपुर की प्रधान शोभावती के प्रतिनिधि पुत्र मनोज वर्मा ने जिला पंचायत राज विभाग के वरिष्ठ लिपिक सुनील वर्मा को फोन किया। उन्होंने एक सफाईकर्मी के स्थानांतरण के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही। कहा कि स्थानांतरण के लिए कई बार कहा गया, लेकिन अब तक इसे लेकर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।
इस पर लिपिक सुनील ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। इस पर मनोज भड़क गया और लिपिक पर रुपये लेकर काम करने का आरोप लगाया। उसका यह कहना था कि लिपिक का भी धैर्य जवाब दे गया। देखते ही देखते दोनों के बीच अमर्यादित भाषा का प्रयोग होने लगा।
विज्ञापन
बाद में प्रधान पुत्र ने यह कहते हुए फोन काट दिया कि वह उन्हें देख लेगा। दोनों के बीच हुई कहासुनी का ऑडियो वॉयरल होते ही जिला पंचायतराज विभाग में हड़कंप मच गया। इस बाबत डीपीआरओ रामअशीष चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी उन्होंने ऑडियो सुना नहीं है। मामले में छानबीन कराई जाएगी।