फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Attempt to physical assault a girl, youth arrested

Ambedkar Nagar News: बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, एक समुदाय का युवक गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 06:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Attempt to physical assault a girl, youth arrested

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गैर समुदाय के आरोपी युवक को जमकर मारापीटा। हालांकि, युवक मौके से भाग निकला, जिसे बाद में उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया गया। गांव में तनावपूर्ण माहौल की सूचना पर एएसपी विशाल पांडेय जांच करने पहुंचे और पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पीड़िता सोमवार शाम करीब पांच बजे खेत में खेल रही थी। आरोप है कि तभी गांव का अलीराजा उर्फ भुट्टू बच्ची के पास पहुंचा और उसे बरगलाकर सरसों के खेत में ले गया। अलीराजा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिस पर आसपास के खेतों में मौजूद लोग वहां आ गए और आरोपी को जमकर पीटा। वारदात की सूचना जब तक पुलिस को दी जाती, तब तक आरोपी चकमा देकर वहां से भाग निकला। मामला दो समुदायों के बीच का होने के चलते गांव में माहौल गरमाने लगा।
विज्ञापन


रात में एएसपी विशाल पांडेय पीड़िता के घर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली। रात में ही आरोपी को उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अलीराजा पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed