फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Attack on teacher

Ambedkar Nagar News: कॉलेज से लौट रहे शिक्षक पर राॅड से हमला

Thu, 24 Aug 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 24 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Attack on teacher
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के फूकनपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार को शिक्षक पर पांच-छह युवकों ने राॅड व धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने शिक्षक की पिटाई कर रहे तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना सत्येंद्र कुमार के साथ हुई। सत्येंद्र जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव में शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तीन बजे सत्येंद्र स्कूल से घर जा रहे थे। आरोप के अनुसार फूकनपुर चौराहे पर पहले से बैठे सत्यम, अभिषेक व कृष्णकांत निवासी मधवापुर और तीन अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed