{"_id":"5d56e8318ebc3e896e5911da","slug":"attack-ambedkar-nagar-news-lko476516552","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ की लाठी से पीट पीटकर ली जान, वीडियो हुआ वॉयरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ की लाठी से पीट पीटकर ली जान, वीडियो हुआ वॉयरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। थाना क्षेत्र के मुरवांह गांव में शुक्रवार को कुछ लोगों ने एक सांड को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बाद में ग्राम प्रधान ने मामले में केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार पूर्वाह्न एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक सांड को कुछ लोग लाठी-डंडों से तब तक पीटते नजर आए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। सांड की मौत के बाद पिटाई करने वाले भाग खड़े हुए। बाद में पता चला कि मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के मुरवांह गांव का है। गांव के ग्राम प्रधान बोधप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि वह क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में शामिल होने के लिए जलालपुर गए थे। उन्हें गांव के कुछ लोगों ने संबंधित वीडियो भेजा।
जब उन्होंने देखा तो सन्न रह गए। एक सांड को पांच-छह लोग लाठी-डंडों से पीट रहे थे। प्रधान के मुताबिक, मारने वालों में चार लोग गांव के ही थे, जबकि दो बाहरी थे। प्रधान ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए चार नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।