{"_id":"61d5e03da3c40854995e34f4","slug":"attachment-notice-pasted-at-gangster-s-house-ambedkar-nagar-news-lko6121647133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगेस्टर के घर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगेस्टर के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस ने बुधवार को उसके घर पहुंचकर मुनादी के साथ नोटिस चस्पा किया। चेतावनी दी कि यदि दी गयी समयावधि के अंदर आरोपी कोर्ट के समक्ष पेश नहीं होगा तो संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर छितौनी निवासी शातिर बदमाश सागर उर्फ सूर्यमणि तिवारी कई मामलों में वांछित है। इसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मौजूदा समय में वह फरार चल रहा है। कोर्ट के निर्देशों के बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ। इस बीच पुलिस ने कोर्ट से अनुमति प्राप्त कर आरोपी के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसी क्रम में बुधवार को एसआई विनय सिंह दल-बल के साथ आरोपी के घर पहुंचे और ढोल आदि बजवाकर मुनादी कराते हुए कुर्की का नोटिस चस्पा किया। थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया कि आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। यदि दी गयी अवधि के अंदर वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होगा है तो उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।